इंदौर। गुजराती आर्ट एंड लॉ कॉलेज एलुमनी ग्रुप ने अपने सदस्यों को भारत को ऐतिहासिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों से रूबरू कराने को रोहतांग, मणिकर्ण और अमृतसर यात्रा का आयोजन किया है। यात्रा के दौरान ग्रुप के सदस्यों ने जहां अटारी, वागा बार्डर पर होने वाली ऐतिहासिक परेड को देखा, वहीं ग्रुप के सदस्यों ने परेड स्थल पर बज रहे देशभक्ति के गीतों पर हजारों लोगों के बीच जमकर डांस किया, जिसे लाइव स्क्रीन पर भी दिखाया गया।
ग्रुप संयोजक प्रवीण नागदिवे ने बताया कि एक्सप्लोर इंडिया के तहत गुजराती आर्ट एंड लॉ कॉलेज एलुमनी ग्रुप जलियांवाला बाग भी पहुंचा। वहां पहुंचकर ग्रुप के सदस्यों ने वहां की मिट्टी को प्रणाम कर शहीदों को नमन किया और वहाँ पर वंदे मातरम के नारे लगाए। और साथ ही बाग का चक्कर लगाया।
भारत के ऐतिहासिक स्थलों को जानने के लिए यात्रा पर निकले एलुमनी सदस्यों ने मणिकर्ण में गर्म पानी के स्रोत और मंदिर व गुरुद्वारे के दर्शन किए। इसके बाद सदस्यों ने रोहतांग, सोलांग वैली, मनाली और अटल टनल का भी भ्रमण किया।
ग्रुप के सदस्य इस यात्रा के दौरान देशभक्ति से ओत प्रोत रहे और वहीं सदस्यों ने इस यात्रा को अपने जीवन की अविस्मरणीय यात्रा को करार दिया। इस यात्रा में 1986 बैच से लेकर 2000 बैच के विभिन्न स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस मौके पर गोपाल बोरासी, जगदीश पटेल, सुनील गुप्ता, राहुल शुक्ला, प्रवीण नागदिवे, शीला कैसवास, जितेंद्र कुशवाह, अर्चना रजक, मनीषा नागदिवे, सपना गुप्ता, अर्चना बघेल, उन्नति जैन, प्रमिला बोरासी सहित कई स्टूडेंट्स शामिल थे।