BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<     KHABAR : नपा ने मनाया नमस्ते दिवस, सफाई मित्रों को.. <<     KHABAR : 150 लीटर जहरीली शराब बनाने का स्पिरिट जब्त,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, पिपलिया.. <<     KHABAR : बिस्टान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.7 किलो.. <<     KHABAR : विटामिन ‘ए’ की खुराक के साथ ‘दस्तक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव दिलचस्प, कांग्रेस नेता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत 4 राशियों के लिए खुशखबरी!.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2024, 11:42 am
KHABAR : सनावद की मधुबाला अयोध्या में लेंगी जैनेश्वरी आर्यिका दीक्षा, 22 जुलाई को समारोह, करोड़पति परिवार और दो बेटों को छोड़ संयमित मार्ग अपनाया, पढे़ खबर

Share On:-

खरगोन। जिले के सनावद में 6 दशक में संपन्न परिवारों के पढ़े लिखे 17 विभूतियां भरा-पूरा परिवार छोड़ त्याग व संयम का मार्ग अपनाकर जैनेश्वरी दीक्षा धारण कर चुके हैं। अब 64 वर्षीय मधुबाला प्रकाशचंद पंचोलिया दीक्षा ग्रहण करने जा रही हैं। उनका परिवार करोड़पति है। उनके दो बेटे हैं। सनावद में यह 18वीं दीक्षा होगी। वह गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणि 105 ज्ञानमति माताजी के सानिध्य में 22 जुलाई को अयोध्या में दीक्षा ग्रहण करेंगी।


निमाड़-मालवा के कई शहरों में उनकी बिनौरी कार्यक्रम में सम्मान कर अनुमोदना की गई। 500 से ज्यादा सामाजिक अयोध्या कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। ब्रह्मचारिणी मधुबाला पंचोलिया की बेटी चंदना पंचोलिया, जेठ मोतीचंद पंचोलिया वर्षों पहले दीक्षा ले चुके हैं। वह बेडिया में जन्मी है। सनावद की बहू हैं।


देशभर की विभूतियां लेंगी दीक्षा
समाज के सन्मति जैन व संजय पंचोलिया ने बताया कि अयोध्या में वीर शासन जयंती पर मधुबाला पंचोलिया के साथ टिकेतनगर की इंदू जैन, अलका जैन, फिरोजाबाद की श्रेया जैन, श्रीरामपुर महाराष्ट्र की शोभा पहाड़े भी आर्यिका दीक्षा लेंगी। वहीं दिल्ली की रेखा जैन, ब्रह्मचारिणी राजबाला जैन क्षुल्लिका दीक्षा गणिनी प्रमुख ज्ञानमति माताजी से जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करेंगी।


सनावद की यह 17 विभूतियां अपना चुकी संयम मार्ग
यशवंत पंचोलिया, मोतीचंद पंचोलिया, तिलोकचंद पंचोलिया, नरेंद्र कुमार पंचोलिया, चंदना पंचोलिया, सिद्धा पंचोलिया, श्रीचंद जैन, राजेन्द्र जैन, विजय कुमार जैन, श्रेयांस जैन, स्वतंत्र कुमार जैन, दीप्ति जैन, कमलाबाई पंड्या, अर्चना जैन, ऊषा जैन, संदेश जैन व रतनलाल पाटनी।


प्रदेशभर के लोग अयोध्या पहुंचे
भगवान ऋषभदेव की जन्मभूमि अयोध्या में वे दीक्षा पूर्व के अनुष्ठानों के लिए पहुंच रहे हैं। वहां दीक्षा उपरांत गुरु के सान्निध्य में उन्हें नया नाम व पहचान मिलेगी। महोत्सव में सनावद, खंडवा, बेडिया, मंडलेश्वर, महेश्वर, इंदौर, खरगोन सहित प्रदेशभर से 1 हजार जैन धर्मावलंबी शामिल होंगे।


करोड़पति परिवार और दो बेटे हैं
जैन समाज के राजेंद्र जैन महावीर बताते हैं सनावद में पंचौलिया परिवार का ज्वेलर्स का अच्छा कारोबार है। उनका करोड़पति परिवार है। मधुबाला पंचोलिया के दो बेटे है। अब वे उनका ज्वेलर्स कारोबार देख रहे हैं।


उनके पति प्रकाश चंद पंचोलिया की 10 साल पहले एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। वे जैन सिद्धक्षेत्र पावागिरी ऊन ट्रस्ट के पदाधिकारी थे। उनके जेठ मोतीचंद व बेटी चंदना ने पहले ही दीक्षा ले ली थी। वे पिछले 10 साल से आर्यिका ज्ञानमतीजी के सानिध्य में ब्रह्मचारी के रूप में रह रही थीं। सनावद शहर में 17 की विभूतियां संयम के मार्ग पर पहुंचे हैं। पंचोलिया परिवार की तीसरी विभूति है, यह रिकॉर्ड है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE