सरवानियां महाराज। विश्व की सबसे बड़ी सहकारी संस्था इफको के द्वारा किसानों कि आय को दुगना करने एवं कृषि को लाभ का धंधा बनाने के उद्देश्य से कृषि कार्य में होने वाले खर्चों को कम करने के उद्देश्य से फसलों में खाद के छिड़काव हेतु भारत सरकार की महत्ती योजना अन्तर्गत नीमच जिले में प्रथम ड्रोन सहकारी संस्था सिंगोली को प्रदान किया गया।
जिले में ड्रोन प्राप्त करने वाली जावद विधानसभा क्षैत्र की पहली एकमात्र संस्था सिंगोली है। इफको के जिला प्रतिनिधि मोहीत जैन ने सिंगोली संस्था के पर्यवेक्षक बालकृष्ण पाराशर को ड्रोन मय जनरेटर, अन्य आवश्यक उपकरण एवम् टेंपो वाहन सहित प्रदान किया गया। पाराशर द्वारा बताया गया की संस्था को ड्रोन प्राप्त होना बहुत बड़ी उपलब्धि है और संस्था से एक कर्मचारी को ग्वालियर कृषि कॉलेज में ड्रोन ऑपरेटिंग का प्रशिक्षण भी इफको द्वारा करवाया गया है, और अब क्षेत्र के किसानों कि सुविधा के लिए संस्था सिंगोली में कृषि दवाओ के स्प्रे हेतू यह ड्रोन न्यूनतम शुल्क में उपल्ब्ध रहेगा, जिससे क्षेत्र के किसानों का कार्य कम समय तथा कम लागत में हो सकेगा। ज्ञात हो कि विश्व विख्यात इफको पर किसानों का अटूट विश्वास है और सहकारी संस्थोओ में इफको के कई बहुउपयोगी एवम् कम लागत के कृषि खाद एवम् दवाइया उपल्ब्ध हैं।