इंदौर। महू के वादियों में पातालपानी से कालाकुंड के बीच चलने वाली हैरिट्रेज ट्रेन शनिवार से फिर शुरू हो गई। शनिवार सुबह 11.05 बजे हेरिटेज ट्रेन पातालपानी रेलवे स्टेशन से पातालपानी झरने के लिए रवाना हुई। यहां ट्रेन का 30 मिनट तक ट्रेन का स्टॉप हुआ। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे लोगों ने पातालपानी के झरने को निहारा।
ट्रेन को इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज से शुरू हो रही यह हेरिटेज ट्रेन सप्ताह में दो दिन यानी प्रति शनिवार और रविवार को चलेगी। पातालपानी रेलवे स्टेशन से पातालपानी झरने तक इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने भी यात्रियों के साथ सफर किया। इस दौरान सांसद ने यात्रियों के साथ बैठकर नाश्ता भी किया।
10 किमी के ट्रैक पर कर सकेंगे वादियों का दीदार
पातालपानी से कालाकुंड के बीच यह हेरिटेज ट्रेन 10 किमी ट्रैक पर चलेगी। इस सफर के दौरान यात्री पातालपानी स्टेशन, पातालपानी वाटर फॉल, वैली ब्रिज, कालाकुंड और टनल के रोमांच का लुत्फ उठाएंगे।