नीमच। हरित भादवामाता पथ के तहत जवासा चौराहे से भादवामाता तक सडक के दोनों ओर 1200 पौधे सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, पंचायतों के सहयोग से लगाए गए हैं। भादवामाता पंचायत व्दारा 400 ट्री गार्ड व जवासा पंचायत व्दारा 800 ट्री गार्ड उपलब्ध करवाये गए हैं। भादवामाता हरित पथ के तहत सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक अनिरूद्ध मारू, विधायक दिलीप सिह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिह चौहान एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, कमाण्डेंड वेदप्रकाश, एडीएम लक्ष्मी गामड ने सेक्टर 1 में सीआरपीएफ जवानों, स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ पौधारापेण किया।