BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<     KHABAR : नपा ने मनाया नमस्ते दिवस, सफाई मित्रों को.. <<     KHABAR : 150 लीटर जहरीली शराब बनाने का स्पिरिट जब्त,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, पिपलिया.. <<     KHABAR : बिस्टान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.7 किलो.. <<     KHABAR : विटामिन ‘ए’ की खुराक के साथ ‘दस्तक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव दिलचस्प, कांग्रेस नेता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत 4 राशियों के लिए खुशखबरी!.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2024, 1:42 pm
KHABAR : भादवामाता में हरित पथ के लिए वृहद पौधारोपण सम्‍पन्‍न, सांसद, विधायकगणों और जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण, सांसद बोले- भारतीय संस्‍कृति में हम सभी प्रकृति पूजक है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय संस्‍कृति में हम सभी प्रकृति प्रेमी है। प्रकृति के पूजक है। पेडों की पूजा करते है। हम सभी पांच-पांच फलदार पौधे लगाये, उन्‍हें संरक्षित करें और बढा करें। एक पेड मॉ के नाम तहत लगाए गये सभी पौधो की जियो टेगिंग करें। यह बात सांसद सुधीर गुप्‍ता ने शुक्रवार को भादवामाता में हरित भादवामाता पथ के लिए आयोजित वृहद पौधारोपण कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार , विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान, कलेक्‍टर दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, कमाण्‍डेन्‍ट सीआरपीएफ वेदप्रकाश, एडीएम लक्ष्‍मी गामड, जनपद अध्‍यक्ष शारदा बाई धनगर, भी मंचासीन थे। 

सांसद सुधीर गुप्‍ता ने कहा कि भारतीय परम्‍परा में मॉ हमेशा अपने साथ रहती है। सभी मॉ के नाम एक पौधा अवश्‍य लगाए, उसे बडा करें। यदि सभी देशवासी एक-एक पौधा लगाकर बढ़ा करेंगे, तो 140 पेड़ तैयार हो जाएंगे। विधायक दिलीप सिह परिहार ने कहा, कि प्रकृति ने हम सभी को काफी कुछ दिया है, हम भी प्रकृति को कुछ अवश्‍य दे और पौध अवश्‍य लगाये। उन्‍होने कहा, कि मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश में 5.50 करोड़ पौधे लगाने का संकल्‍प लिया है। इसमें हम अपना भी योगदान दे रहे है। नीमच जिला भी पौधारोपण में पीछे नहीं है। हर पंचायत में पौधारोपण किया जा रहा है।

विधायक अनिरूद्ध मारू ने कहा कि वृक्ष हमें जीवन देते है, पेड़ों का औषधीय महत्‍व भी है। भादवामाता हरित पथ के तहत पौधारोपण से भविष्‍य में यहॉं आने वाले श्रृद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। उन्‍होने प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण के महत्‍व को भावी पीढ़ी को अवगत कराने की अपील करते हुए कहा, कि सभी पौधा लगाए और उसे बड़ा करने का संकल्‍प ले। जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण निरंतर चलने वाला कार्य है। हम सभी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहभागी बने।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने कहा कि प्रदेश में मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 5.50 करोड पौधे लगाने का संकल्‍प लिया है। नीमच शहर में 10 हजार से अधिक चम्‍पा के पौधे लगाये गये है। भादवामाता हरित पथ पर 1200 पौधे लगाए जा रहे है। सभी ग्राम पंचायतों में भी 200-200 पौधे लगाए जा रहे है। कलेक्‍टर ने किसानों से भी 10-10 फलदार पौधे लगाने का आव्‍हान किया।

पौधारोपण में इतिहास रचार- 
हरित भादवामाता पथ के तहत जवासा चौराहे से भादवामाता तक सडक के दोनो ओर 1200 पौधे सभी स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं, पंचायतों के सहयोग से लगाए गये है। भादवामाता पंचायत व्‍दारा 400 ट्रीगार्ड व जवासा पंचायत व्‍दारा 800 ट्रीगार्ड उपलब्‍ध करवाये गये  है।

सांसद, विधायकगण, जि.प.अध्‍यक्ष ने किया पौधारोपणर- 
भादवामाता हरित पथ के तहत सांसद सुधीर गुप्‍ता, विधायक अनिरूद्ध मारू, विधायक दिलीप सिह परिहार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कलेक्‍टर दिनेश जैन, एसपी अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, कमाण्‍डेंड वेदप्रकाश, एडीएम लक्ष्‍मी गामड ने सेक्‍टर 1 में सीआरपीएफ जवानों, स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं के पदाधिकारियों के साथ पौधारापेण किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE