गरोठ। बोलिया नगर में मेन रोड पर अवैध बनी हुई दुकानों पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन द्वारा बार बार अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए सूचित किया गया था। सूचना पर कुछ ने तो स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया था। जिन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया था उनका अतिक्रमण आज प्रशासन ने ध्वस्त किया। शासन द्वारा डिवाइडर से दोनों तरफ 38 फिट जगह ली गई है। इस मौके गरोठ पुलिस , शामगढ व तहसीलदार गरोठ व एसडीओ, पटवारी व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।