आगर मालवा। जिला मुख्यालय के इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जैन मंदिर से पशुपतिनाथ मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण के लिए शनिवार को नगर पालिका ने पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया शुरू किया है। नगर पालिका सीएमओ पवन कुमार ने बताया कि शासन की कायाकल्प योजना के तहत 13 मीटर चौड़ी इस सड़क को बनाया जाना है।
जिसके बिच मे 1 मीटर चौड़ा डिवाइडर भी बनेगा, जिसकी लागत करीब एक करोड चार लाख रूपए है, यहां कुल 13 अतिक्रमण है, जिस कारण सड़क नहीं बन पा रही है। जिसके लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व इस क्षेत्र के रहवासियों ने नगरपालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप कर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। इस सड़क के निर्माण के लिए नगरपालिका ठेकेदार को वर्क ऑर्डर भी दे चुकी है।