BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<     KHABAR : नपा ने मनाया नमस्ते दिवस, सफाई मित्रों को.. <<     KHABAR : 150 लीटर जहरीली शराब बनाने का स्पिरिट जब्त,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, पिपलिया.. <<     KHABAR : बिस्टान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.7 किलो.. <<     KHABAR : विटामिन ‘ए’ की खुराक के साथ ‘दस्तक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव दिलचस्प, कांग्रेस नेता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत 4 राशियों के लिए खुशखबरी!.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2024, 3:19 pm
KHABAR : रेल्वे स्टेशन रिनोवेशन की धीमी गति पर सांसद नाराज, भारत कुशवाह ने निर्माणी एजेंसी को लगाई फटकार, समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। काम की धीमी गति पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई, साथ ही समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर पूरी सुविधा मिले इसका ध्यान रखा जाए, यह निर्देश भी दिए।


सांसद ने कहा कि ग्वालियर एयरपोर्ट के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाला रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। 145 साल पुराने स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के तौर पर डेवलप किया जा रहा है। स्टेशन का पुनर्विकास का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी कर चुके हैं, लेकिन पुनर्विकास का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। टेंडर की शर्तों के अनुसार यह काम 2024 तक पूरा होना था, लेकिन अभी 40 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो सका है। स्टेशन का काम हैदराबाद की कंपनी केपीसी इंफ्रा के द्वारा कराया जा रहा है। कंपनी को सांसद ने हिदायत दी है कि काम की गति बढ़ाई जाए और यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। स्टेशन बनने के बाद लोगों को ट्रैफिक से निजात मिलेगी। स्टेशन के अंदर एक बड़ी पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें हजारों गाड़ियां पार्क करने की व्यवस्था है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE