गुना। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा गुना द्वारा पतंजलि योग समिति के सहयोग से स्वतंत्रता पार्क गुना में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया ने भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा पौधों रोपण के लिए चलाए जा रहे प्लांट ए लाइफ मिशन के बारे में बताया उन्होंने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा गुना द्वारा 1500 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य तय किया है। भारतीय जीवन बीमा निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं अभिकर्ता इस मिशन में भरपूर सहयोग प्रदान कर रहे हैं श्री भदौरिया ने बताया कि प्रत्येक पौधा प्रत्येक मानव जीवन के बराबर है वृक्षों के बिना हम सांस भी नहीं ले सकते हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर पतंजलि के योग गुरु बाबूलाल ने भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा चलाए जा रहे इस पौधों रोपण कार्यक्रम को सराहनीय बताया और मानव जीवन के लिए यह बहुत जरूरी बताया।