नीमच। दिनांक 29.7.2024 सोमवार को जिलाधीश नीमच को तुलावटी संघ नीमच के द्वारा भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के बैनर तले अपनी मांगों के लिए ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। मध्य प्रदेश की सभी मंडियों में एक साथ अपनी मांगों के लिए दिए जा रहे इस ज्ञापन को देखते हुए सभी सम्मानित सदस्यों से आग्रह किया गया है कि दिनांक 29 जुलाई 2024 सोमवार को समय प्रातः 10 बजे तुलावटी संघ कार्यालय कृषि उपज मंडी नीमच पर एकत्रित होकर वाहन रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय नीमच में ज्ञापन देने हेतु सामूहिक रूप से पहुंचे। साथ ही मंडी सचिव उमेश बसेड़िया को भी एक पत्र देकर इस दिन नीलामी का कार्य सुबह 11.30 बजे से शुरू कराने की अपील की है ताकि सभी साथी इस ज्ञापन रैली में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठा सके।