BREAKING NEWS
KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<     KHABAR : नपा ने मनाया नमस्ते दिवस, सफाई मित्रों को.. <<     KHABAR : 150 लीटर जहरीली शराब बनाने का स्पिरिट जब्त,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2024, 11:10 am
KHABAR : विधि महाविद्यालय में दीक्षा आरंभ समारोह, कलेक्टर दिनेश जैन ने की शिरकत, बोले- ग़रीब वर्ग को कानून के माध्यम से न्याय दिलाना ही सच्ची समाज सेवा, पढे खबर 

Share On:-

नीमच। वकालत के क्षेत्र में नैतिक शिक्षा एवं सत्य को सदैव साथ में रखकर कार्य करना चाहिए, झूठ को सदैव दूर रखना चाहिए तभी वकालत में सफलता मिलती है । वकालत के माध्यम से गरीब वर्ग को विधिक सहायता कर उसे न्याय दिलाना चाहिए, गरीब वर्ग को कानून के माध्यम से न्याय दिलाना ही सच्ची समाज सेवा होती है । यह बात जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने कहीं वह ज्ञान मंदिर विधि महाविद्यालय में दीक्षा आरंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे, उन्होंने कहा कि युवा वर्ग निरंतर अध्ययन कर कानून के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर सकते हैं पूरे देश में कानून के महाविद्यालय की संख्या बहुत कम है, लेकिन गुणवत्ता युक्त महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं, सरकार इसके प्रति सजग है, देश को अच्छे वकील मिलना चाहिए, तभी संविधान की रक्षा हो सकती है और संविधान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को न्याय  मिलना चाहिए । उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यदि अध्ययन करने के लिए निरंतर परिश्रम करेंगे तो सफलता उनके कदमों में होगी, वकालत के कार्य में निरंतर अभ्यास करने से ही वकालत के गुण सीखने को मिलते हैं । सफलता के लिए निरंतर कानून का अध्ययन करना प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए । जिन‌ पुराने कानून में बदलाव हुआ है, उन्हें निरंतर विस्तार से बारीकी से पढ़ना होगा, समझना होगा तभी हम उसका सही उपयोग कर पाएंगे ।
न्याय के लिए लोग संघर्ष करते हैं, उनकी सहायता करना चाहिए । विद्यार्थी यदि किसी एक विषय का गहनता से अध्ययन करें तो वह उसका विशेषज्ञ भी बन सकता है और वकालत के क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर सकता है । समाजसेवी उद्योगपति डी. एस. चौरड़िया ने कहा कि कानून की शिक्षा में सब कुछ निहीत होता है, विद्यार्थियों को समय-समय पर मूक कोर्ट के माध्यम से प्रोत्साहन मिलता है, यहां उनका भय खुल जाता है और संपूर्ण वकील बनने की योग्यता को प्राप्त करते हैं ।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य विवेक नागर, अध्यक्ष डी. एस. चौरड़िया, सचिव राजेश मानव, प्रेम प्रकाश जैन, एडवोकेट विजयशंकर शर्मा, पूर्व प्राचार्य अख्तर अली शाह, चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमित जिंदाणी, दीप्ति जिंदाणी सहित महाविद्यालय  स्टाफ और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे । महाविद्यालय में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यालय के शिक्षकों ने कुमकुम तिलक, रक्षा सूत्र बांधकर स्वागत किया ।
मंचासिन अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन वर्षा काछवाल, डॉ नवीन चौहान ने संयुक्त रूप से किया तथा स्वागत  भाषण राजेश मानव ने व्यक्त किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

मुट कोर्ट में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा-
विधि महाविद्यालय परिसर में मूट कोर्ट में  जिला कलेक्टर दिनेश जैन के समक्ष विद्यार्थियों ने पेशेवर वकील की तरह अपने-अपने मामलों  पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । न्यायाधीश बने जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने दोनों पक्ष और विपक्ष के वकीलों  के रूप में भूपेन्द्र गरासिया एवं राजनंदनी शक्तावत की बहस को गहनता से सुना और दोनों विद्यार्थियों की प्रस्तुति को सम्मान योग्य कदम बताया ।  मूटकोर्ट न्यायालय में समाजसेवी उद्योगपति डी.एस. चौरड़िया, राजेश मानव, प्रेम प्रकाश जैन, एडवोकेट विजयशंकर शर्मा, अख्तर अली शाह,  सुमित जिन्दाणी, सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE