मुरैना। चार दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद आज पोरसा में झमाझम बारिश हुई। लगभग 30 से 45 मिनट की बारिश के बाद हालात यह हो गए कि बाजारों में 2 से 3 फ़ीट पानी भर गया। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हर वार्ड, डॉक्टरों के चेम्बर में भी एक से डेढ़ फीट पानी भर चुका है। वही पुलिस के पुराने क्वाटर की तो स्थिति यह है कि इनमें 4 से 5 फीट पानी भरा है। जिससे पुलिस कर्मियों के घर का सामान इस पानी मे बहता नजर आ रहा है। एक क्वाटर में तो गैस सिलेंडर पानी में वह रहा है। वहीं पोरसा शहर के मुख्य बाजार खंडा रोड की दुकानों के अंदर भी पानी भर जानें से दुकान दार पानी निकाल रहे हैं। शहर जनता तो नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कह रही है। की नाले की सफाई न होने से समस्या बन रही है और फाइलों में नाले नालियां साफ हो रहे हैं जमकर भ्रष्टाचार नगर पालिका के अधिकारी कर रहे हैं।