BREAKING NEWS
KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<     KHABAR : नपा ने मनाया नमस्ते दिवस, सफाई मित्रों को.. <<     KHABAR : 150 लीटर जहरीली शराब बनाने का स्पिरिट जब्त,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2024, 12:06 pm
KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने कहा- सभी एंबुलेंस से निश्चित गाइड लाइन का पालन करवाए, आवश्यक निर्देश भी दिए, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सिविल सर्जन एवं आरटीओ को निर्देश देते हुए कहा कि सभी एंबुलेंस द्वारा गाइडलाइन का पालन किया जाए। एंबुलेंस द्वारा किराया लेना, ऑक्सीजन की समस्या इत्यादि की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। कोषालय अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिन विभागों ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को नहीं देखा है। उन विभाग के अधिकारियों का वेतन काटने की कार्यवाही की जाए। राजस्व महा अभियान अंतर्गत प्राथमिकता के साथ लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। इस अभियान के अंतर्गत सभी एसडीएम तहसीलों का प्रकरण वाइज निरीक्षण भी करें। एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सभी सीईओ पेड़ लगाने की कार्यवाही समय सीमा में पूर्ण करें। पीआईयू विभाग मेडिकल कॉलेज से संबंधित अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण करें। कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि सोसायटी में पर्याप्त खाद उपलब्ध रहे। प्रतिदिन गूगल सीट पर सोसायटी अनुसार खाद की जानकारी अपडेट करें। बैठक के दौरान वनमंडल अधिकारी संजय रायखेड़े, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सभी एसडीएम, सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE