BREAKING NEWS
KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<     KHABAR : नपा ने मनाया नमस्ते दिवस, सफाई मित्रों को.. <<     KHABAR : 150 लीटर जहरीली शराब बनाने का स्पिरिट जब्त,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2024, 12:16 pm
KHABAR : हरित नीमच अभियान के तहत नगर पालिका ने किया डिवाइडर पर पौधारोपण, विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने की सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हरित नीमच अभियान के तहत आज शहर के श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय के सामने डिवाइडर पर नगरपालिका नीमच के तत्वावधान में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया। एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत विधायक दिलीप सिंह परिहार, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के साथ विभिन्न संस्थाएं आज पौधारोपण के कार्यक्रम में मौजूद रही।

नगरपालिका नीमच के जनप्रतिनिधियों के अलावा ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जूनियर रेडक्रॉस, वसुंधरा इको क्लब, रोटरी डायमंड, सीएम राईज़ स्कूल, नगर समस्या सुझाव ग्रुप, अनेक सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने उपस्थित होकर उत्साह के साथ पौधारोपण में हिस्सा लिया। पौधारोपण का कार्यक्रम जाजू कॉलेज से लेकर रघुनंदन चौराहे तक चला। 

इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या आह्वान पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का वातावरण बना हुआ है। नीमच को सुंदर बनाने के लिए पौधे लगाने का काम वृहद स्तर पर चल रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगरपालिका द्वारा शहर को हरा भरा बनाने के लिए हरित नीमच अभियान चलाया जा रहा है। डिवाइडर और शहर के बीच पौधारोपण इस मौसम में करना हमारी प्राथमिकता भी है, और लक्ष्य भी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE