मनासा। भारत विकास परिषद शाखा मनासा द्वारा संस्कार प्रकल्प का प्रमुख एवं प्रभावी कार्यक्रम गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का आयोजन मनासा के सी एम राइस स्कूल मैं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम मां सरस्वती की आराधना की गई एवम विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवम पूजा अर्चना भारत विकास परिषद की सदस्य एवम नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ सीमा अजय तिवारी ,संस्था के प्राचार्य बी एल बसेर एवम स्टाफ तथा परिषद परिवार के अध्यक्ष पंकज पोरवाल, सचिव अनुराग शर्मा कोषाध्यक्ष सुनील सोनी,वरिष्ठ सदस्य योगेंद्र लढ़ा,गोविंद पोरवाल ,हरगोविंद बसेर,आनंद मानावत एवम सदस्यो द्वारा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ सीमा तिवारी ने कबीरदास के दोहे के द्वारा गुरु शिष्य परम्परा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। गुरु किस प्रकार से शिष्यों को सँवारता है। गुरु की महिमा का वर्णन किया। अगले वक्ता के रूप में संस्थाध्यक्ष पंकज पोरवाल ने भारत विकास परिषद की कार्यप्रणाली एवम किये जा रहे देश भक्ति ,सेवा एवम संस्कार के प्रकल्पों को भली भांति बच्चो को समझाया।
इसी क्रम में आनंद मानावत ने भारत विकास परिषद द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में किये गए कार्याे एवम पर्यावरण सुधार के लिए किए जाने वाले कार्याे एवम योजनाओं को सभी के सम्मुख रखा। इसी कड़ी में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अजय तिवारी ने बच्चो को प्रेरक कहानियों एवम किस्सों के द्वारा जीवन मे कैसे सफलता प्राप्त की जाए इस बारे में बहुत ही गूढ़ जानकारियां दी।
तत्पश्चातपरिषद परिवार द्वारा स्कूल के शिक्षक एवम शिक्षिकाओ का बड़े ही आदर ओर सत्कार के साथ भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुए तिलक ,रुमाल, नारियल ,लेखनी एवम सुंदर उपरने के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। उपस्थित सभी गुरुजनों का सम्मान परिषद परिवार के सदस्य अजय तिवारी, अर्जुन की झवर, रत्नेश हिंगड़ आशीष पलोड,मधुसूदन मुंगड,संजय जैन,महेश मुंदड़ा, अंकुश सोडानी, राखी पलोड़,डिम्पल मुंगड,अनिता लढ़ा,वंदना बसेर,सीमा जैन,कृष्णा पोरवाल, किरण सोनी,रीना मुंदड़ा द्वारा किया गया।
इसके पश्चात 10 वी एवम 11वी में सर्वाधिक अंक लाने वाले विभिन्न श्रेणियों के छात्र एवम छात्राओं का विवेकानंद जी की तस्वीर, एवम प्रमाणपत्र देकर उन्हें भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सभी बच्चो ने अपने सभी गुरुजनों के चरणों मे पुष्प समर्पित कर चरण वंदन करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी बच्चो को बिस्किट एवम सीड बॉल वितरित की गई। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य बी एल बसेर ने आभार व्यक्त किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन शाखा सचिव अनुराग जी शर्मा द्वारा किया गया।