मनासा। आज दिनांक 23/07/2024 को शासकीय रावि महाविद्यालय मनासा की जनभागीदारी समिति की बैठक विधायक माधव मारू की विशिष्ट आतिथ्य एवं अध्यक्ष अश्विन सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जनभागीदारी समिति में पधारे विधायक का स्वागत जनभागीदारी समिति अध्यक्ष एव शेष सदस्यों ने किया।
इस दौरान जनभागीदारी समिति की बैठक में विकास के विषयों पर चर्चा की गई। महाविद्यालय के विकास हेतु ओपन जिम जल्द प्रारम्भ किया जाएगा, जिम की मशीने लगाने का कार्य प्रगति पर है, साथ ही ओपन इनडोर स्टेडियम की सौगात भी महाविद्यालय को शीघ्रातिशीघ्र मिले। विद्यार्थियों के लिये एक्सिडेंटल कार्ड बनाए जायेंगे जिसमें विद्यार्थी का पूरा ब्यौरा दर्ज होगा आपातकाल में जिसे स्कैन कर सहायता एवम पहचान में सहायक सिद्ध होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिये कौशल विकास पाठयक्रम केंद्र सरकार से संचालित किये जायेंगे। विद्यार्थियों की सुविधा हेतु फर्नीचर , सांस्कृतिक हाल हेतु कुर्सिया एवं अन्य महाविद्यालयीन विकास कार्याे की स्वीकृति जनभागीदारी बैठक में प्रदान की गयी। बैठक में सचिव डॉ.एम .एल.धाकड़ द्वारा प्रस्ताव रखे गए परिषद् द्वारा अनुमोदन किया गया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि पंकज पोरवाल, विधायक पतिनिधि शब्बीर बोहरा, सिद्धार्थ कोचर, नरेन्द्र सोडानी, सुदर्शन चोखड़ा आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी डॉ. अनिल जैन ने दी।