नीमच। विधानसभा क्षेत्र नीमच के विधायक दिलीप सिंह परिहार का आज एक अलग ही रूप देखने को मिला। सदैव चेहरे पर हंसी लिए रहने वाले विधायक बापू आज उस समय आक्रोशित हो गए जब उन्होंने देखा कि पुलिस जवान चैकिंग के नाम पर गांव के सीधे साधे लोगों को परेशान कर रहे हैं। यातायात नियमों की आड़ में किसानों को परेशान कर रहे हैं।
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने आज महू-नसीराबाद रोड पर चल रही पुलिस की चेकिंग के दौरान वहां मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों को फटकार लगाई और कहा की आप ऐसे चौंिकंग के नाम पर भोले-भाले किसानों को परेशान करना बंद कर दें। यदि ऐसा नहीं होता है तो आपके विरूद्ध एक्शन लिया जाएगा। विधायक को आक्रोशित देख पुलिस कर्मचारी भी सकते में आ गए। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों ने बापू को धन्यवाद दिया और गंतव्य के लिए रवाना हुए।