नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में काम करने वाले सुरक्षा गार्डों में आज भी ईमानदारी बाकी है। ऐसा ही सुरक्षा गार्ड की ईमानदारी से जुड़ा एक और मामला आज सामने आया है। जहां करीब 15 हजार रूपये वापस मिलने से किसान के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार को कृषि उपज मंडी में अजय जायसवाल पिता रतनलाल निवासी नरवदिया जिला चित्तौड़गढ़ 12 बोरी सोयाबीन लेकर आया था। सोयाबीन बेचकर वह वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान मंडी परिसर में ही किसान की जेब से करीब 15 हजार रूपये का पैमेंट गिर गया। यह पैमेंट सुरक्षा गार्ड अंकित तिवारी जब वहां से गुजर रहा था तो उसे मिला। इस पर वह पैमेंट लेकर मंडी कार्यालय पहुंचा। जहां कुछ ही देर बाद किसान भी पहुंच गया। किसान ने मंडी में पैमेंट गिरने की बात कही। इस पर मंडी सचिव उमेश बसेड़िया व मंडी इंस्पेक्टर समीर दास ने उसे बैठाया और कहा कि आप चिंता मत करों आपका पैमेंट मिल गया है और मंडी में तैनात सुरक्षा गार्ड अंकित तिवारी ने आपका पैमेंट हम तक पहुंचाया है।