शामगढ़। थाना परिसर में बीती रात आपसी ज़मीन विवाद में बीच बचाव कर रहे उपनिरीक्षक अविनाश सोनी व आरक्षक के साथ मारपीट हुई है। एसआई सोनी के सिर में गम्भीर चोट आई है। उन्हें 10 टांके लगे है। जबकि आरक्षक का हाथ फ्रैक्चर होने पर उन्हें मंदसौर रेफर किया गया है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे। मामले की जांच जारी है।
