चित्तौड़गढ़। बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड चंदेरिया की ओर से हरियालो राजस्थान, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान एवं एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक तंवर की उपस्थिति में सघन पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में बिरला शिक्षा केंद्र एवं राउप्राविय माधव नगर के विधार्थियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख देवेश मिश्रा ने पौधारोपण के महत्व के बारे में बताते हुए सभी को माँ के नाम पर एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया, साथ ही उपस्थित कर्मचारियों एवं स्कूल के विद्यार्थियों से भी पौधरोपण करने की अपील की, जिससे की आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के भूपेन्द्र कुमार सोनी, श्याम सिंह, दीपेश कुमार मेघवाल, सूर्य प्रताप मीणा, अंकुश सेहरा, अर्चना धाकड़, कम्पनी के सुनील कुमार कोठारी, प्रदीप सिंह बघेल, आर. सी. झँवर, के.के. पांडे, योगेश काबरा एवं उपस्थित अधिकारी व पर्यावरण विभाग विनोद पालीवाल, रतिकांत चौधरी, लोकेन्द्र दवे, एकलव्य भट्ट एवं स्कूल विद्यार्थियो द्वारा पौधरोपण किया गया। इस वर्ष कम्पनी द्वारा लगभग 10 हजार पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है।