नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में संचालित अजवाइन मंडी पिछले एक माह से बंद पड़ी है। अजवाइन की मंडी बंद होने से किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों की इसी परेशानी को देखते हुए व्यापारियों ने विधायक दिलीप सिंह परिहार व मंडी सचिव उमेश बसेड़िया से मुलाकात की और अजवाइन मंडी को पुनः चालू करवाने का निवेदन किया। किसानों की परेशानी और व्यापारियों की मांग को लेकर हुए मंडी समिति ने कल 17 अगस्त से अजवाइन की मंडी को पुनः चालू करने का निर्णय लिया है। साथ ही किसान भाईयों से भी अजवाइन की उपज नीलामी के लिए मंडी पहुंचने का आग्रह किया है।