नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में आढ़त प्रथा बंद होने के बाद भी आज एक आढ़तियां पकड़ाया है। मंडी प्रशासन ने उक्त आढ़तिये के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार को मंडी इंस्पेक्टर ने पोस्ता मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी इंस्पेक्टर ने आनंदी नामक एक व्यक्ति से पोस्ता बोरी के संबंध में पूछताछ की तो उसने कहा कि मैं आढ़तियां हूं और ये माल मेरा है। इस पर मंडी इंस्पेक्टर समीरदास ने कहा कि नीमच मंडी में आढ़त प्रथा बंद है। इसके बाद मंडी इंस्पेक्टर ने मंडी सचिव उमेश बसेड़िया को अवगत कराया। मंडी सचिव के निर्देशन में इंस्पेक्टर ने करीब 2.5 लाख का माल जब्त कर कार्रवाई की है।
