झालावाड़। सर्व अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में बुधवार भारत बंद का ऐलान किया गया है। इस दिन देश में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर दलित विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। बुधवार को झालावाड़ बंद की जानकारी दी। इस दौरान मेघवाल विकास समिति जिला अध्यक्ष भागीरथ वर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के संबंध में जो फैसला दिया उसके विरोध मे झालावाड़ बंद रहेगा।