शाजापुर। पुलिस अधीक्षक महोदय यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करने वाले के अपराधियों पर अंकुश लगाते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा टीम गठित की गई थी, जिनके द्वारा दिनांक 20.08.2024 को मुखबिर की सुचना पर रेल्वे फाटक के पास कालाभाटा रोड़ मक्सी से आरोपी सरिसना सिंह पारदी पिता भैय्या पारदी निवासी पारदीखेड़ा जिला उज्जैन के कब्जे से एक होंडा शाईन मोटर सायकल बिना नंबर प्लेट (किमती 80,000/- रुपये) से अवैध शराब का परिवहन करते हाथ भट्टी की कच्ची शराब 60 लीटर किमती 6000 /- रुपये सहित कुल 86,000 /- रुपये का मश्रुका आरोपी से मौके से जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से अवैध शराब कहाँ से लेकर आया एवं कहाँ लेकर जा रहा था, तथा मोटर सायकिल के संबंध में पूछताछ जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिंह पटेल, सउनि मदनलाल यादव, सउनि प्रदीपसिंह तोमर प्र.आर.656 राहुल पटेल, प्र. आर. 592 यादवेन्द्रसिंह, प्र. आर. 167 निलेश जामलिया, प्र. आर .208 पुष्पेन्द्र सिह चन्देल आर. 293 नवीन नागर, आर. 154 दीपक यादव, आर. 395 नवीन यादव, आर.570 राहुल जाट की सराहनीय भुमिका रही।