मनासा। विकासखंड के रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चचोर में अल सुबह 10.30 बजे करीब शराब पीने के दौरान कुछ लोग आपस में भिड़ गए। शराब के नशे में विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई सूचना पर रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में घायल व्यक्ति के साथ हमला करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने लेकर पहुंचे ।वही घायल व्यक्ति को उपचार के लिए रामपुरा शासकीय अस्पताल भेजा गया । रामपुरा थाने से मिली जानकारी अनुसार घटना सुबह 10.30 बजे करीब चचोर में शराब पीने दौरान कुछ लोग भीड़ गए ।जिसमे एक व्यक्ति राम प्रसाद पिता भेरुलाल मीणा निवासी रायपुरिया गंभीर घायल हो गया।फरियादी की रिपोर्ट पर शासकीय कर्मचारी पंचायत सचिव राजपुरा मांगीलाल पिता बग़दीराम राममीणा निवासी अरनिया ढाणी ,सुनील पिता घनश्याम मीणा निवासी अरनिया ढाणी, व रमेश पिता रामकृष्ण मीणा निवासी अखियां ढाणी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।वही फरियादी ने पुलिस को बताया की पंचायत सचिव मांगीलाल मीणा ने जानबूझ कर मेरे ऊपर हमला करवाया हैं। हालाकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।