नीमच। जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना जावद थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडला की है जहां के शंकरलाल पिता हेमा जी उम्र 60 वर्षीय पर बेटे धनराज उम्र 30 वर्ष जो कि दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा है ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना सुबह 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जावद पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक पिता के शव को पीएम के लिए जावद के शासकीय अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
