ग्वालियर। जब अपने ही और अपना खून जान का दुश्मन बन जाए तो मौत निश्चित मानिए। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पत्नी और बेटे ने ऑटो चालक पति व पिता को लाठी से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मौत का यह तांडव सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
दरअसल घटना मुरार थाना क्षेत्र के ग्राम खुरैरी की है जहां पत्नी और बेटे ने लाठी से पीट पीट कर ऑटो चालक पति को मौत के घाट उतार दिया। दलवीर जाटव की पत्नी सुनीता जाटव और बेटे राजू उर्फ गोलू जाटव ने उसकी बेदर्दी से हत्या कर दी। पति और पत्नी दोनों ही एक दूसरे के चरित्र पर संदेह करते थे। पति-पत्नी दोनों तीन साल से अलग अलग रह रहे थे। हत्या की वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।ऑटो चालक की पत्नी सुनीता पुलिस गिरफ्त से बाहर है।