BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2024, 12:20 pm
BIG NEWS : मन्दसौर जिले की पुलिस का आरक्षक कर रहा था अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, लग्जरी कार से 102 किलो डोडाचूरा बरामद, पांच आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कोटा ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लग्जरी कार से डोडाचुरा भरे कट्टों को बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत 10 से 12 लाख रुपए के आस-पास बताई गई है। तस्करी के आरोप में एमपी पुलिस के कॉन्स्टेबल समेत 5 तस्करों को पकड़ा गया है। नशे की ये खेप एमपी से नागौर ले जाई जा रही थी।


कनवास थाना एसएचओ श्यामाराम ने बताया कि एनएच 52 दरा कनवास रोड पर बुधवार रात को नाकाबंदी के दौरान पुलिस की टीम आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उस दौरान एक बोलेरो कार को रूकवाया, जिसमें चार लोग सवार थे। बोलेरो के पीछे एक लग्जरी कार भी थी, जिसमें एक व्यक्ति सवार था। कार की तलाशी में कट्टों में 102 किलो 460 ग्राम डोडा चूरा भरा मिला। जिस पर पांचों तस्करों को गिरफ्तार कर दोनों वाहन जब्त किया गया। तस्करी के आरोप में नेपाल (27) निवासी सुनील थाना जिला झालावाड़ दिलीप उर्फ गोलू उर्फ सुल्तान (28) निवासी भवानीमंडी थाना जिला झालावाड़, राहुल (25) व दीपक (25) निवासी थाना शामगढ़ क्षेत्र जिला मंदसौर एमपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं बोलेरो में एस्कॉर्ट कर रहा एमपी पुलिस का कॉन्स्टेबल कीर्ति कुमार (36) कस्तूरबा नगर, औद्योगिक थाना जिला रतलाम एमपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने एमपी से नागौर जाना बताया है।

मंदसौर पुलिस के आरक्षक कीर्ति जाट द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त होने के चलते पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित। पुलिस अधीक्षक जिला कोटा (ग्रामीण) के माध्यम से सूचित किया गया कि पुलिस थाना कनवास जिला कोटा ग्रामीण (राजस्थान) द्वारा जिला मंदसौर पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक 319 कीर्ति कुमार चौयल जाति जाट उम्र 36 साल निवासी रतलाम व अन्य 04 आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल 102 किलो 460 ग्राम कार से परिवहन करते हुए जप्त कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त घटना के संबंध में थाना कनवास पर अपराध क्र. 154/24 धारा 8/15, 8/29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरक्षक 319 कीर्ति कुमार चौयल के विरुद्ध पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तथा अपराध में गिरफ्तार किये जाने से आरक्षक 319 कीर्ति कुमार चौयल पुलिस लाईन मंदसौर को पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE