नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बोरखेड़ी कला के नाले शुक्रवार सुबह लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी गई है।
बोरखेड़ी कलां के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि बोरखेड़ी कला बड़ी पुलिया के यहां नाले में शुक्रवार की सुबह एक लाश दिखाई दी। जिसमें हत्या की आशंका जताई जा रही है ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह लाश मिली है वहां पर बड़ी पुलिया पर पाइप पर खून के निशान भी दिखाई दे रहे हैं और मृतक के हाथ भी बंधे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने हत्या कर उसे नीचे फेंक दिया होगा। ग्रामीणों ने पुलिस को लाश मिलने की जानकारी दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त महेश कुमार पिता खेमराज धाकड़ उम्र 52 वर्ष खेड़ी मोहल्ला नीमच सिटी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कल सुबह 11 बजे वह खाना खाकर घर से निकले थे। हालात यह है कि एंबुलेंस नहीं होने की वजह से मृतक के शव को ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। नीमच सिटी पुलिस और परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। बोरखेड़ी कला तालाब नीमच से 9 किलोमीटर की दूरी पर।
