BREAKING NEWS
KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2024, 7:44 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और नीमच-चित्तौड़ हाईवे, जब खाकी ने की नाकाबंदी तो पहुंचा संदिग्ध कंटेनर, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली वाहन की तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में हो रही थी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, राजूराम चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेडा सदर थाना पुलिस ने सदर निम्बाहेडा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 993.510 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा  सहित ट्रक कंटेनर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।


 जिला पुलिस अधीक्षक  सुधीर जोशी ने बताया कि समस्त थानाधिकारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वाले तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष निर्देश दिए गये है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) परबत सिह व वृत्ताधिकारी वृत्त निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के मार्गदर्शन में एवं थानाधिकारी संजय शर्मा पु.नि के निर्देशन में उदय लाल उपनिरीक्षक द्वारा जाप्ते सहित पुलिस थाने के सामने सरहद अहीरपुरा चित्तौड़गढ़- नीमच हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक संदिग्ध कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस जाप्ते ने रुकवाने का प्रयास किया, जिस पर चालक ने कंटेनर को तेज गति से भगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस जाप्ते ने बड़ी मुश्किल से रोका। कंटेनर की नियमानुसार तलाशी ली तो कंटेनर में 43 काट्टों में भरा हुआ 993.510 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा मिला। पुलिस ने अवैध डोडाचूरा सहित ट्रक कंटेनर को जब्त कर चालक जोधपुर जिले के बिरामी निवासी राजूराम पुत्र चिमनाराम जाट उम्र 46 साल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।


कार्यवाही करने वाली टीम में संजय शर्मा पु.नि थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा, उप निरीक्षक उदयलाल, सुन्दर पाल सउनि, कांस्टेबल सुरेन्द्र पाल , सुर्यभान, दयाराम, श्याम लाल, धर्मचन्द, जगदीश, सुरेश चन्द शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE