BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2024, 8:12 pm
BIG NEWS : शामगढ पुलिस को सम्पत्ति संबंधी अपराधों में मिली बड़ी सफलता, चोरी गया लाखों रूपये कीमत का मश्रुका सोना-चांदी बरामद, आरोपी अशोक चढ़ा हत्थे, पूछताछ में कबूली ये वारदातें, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील व अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ निकिता सिहं के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उदय सिह अलावा के कुशल नेतृत्व में शामगढ पुलिस ने दिनांक 03.08.2024 की रात्रि में सुने घर से चोरी गये मश्रुका को किया बरामद । 02 आरोपीयों को किया गिरफ्तार । 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04.08.2024 को फरियादी नरेद्र कुमार पिता  रामगोपाल परिहार निवासी हरि सिहं कालोनी शामगढ ने रिपोर्ट किया कि मेरा एक मकान शिक्षक कालोनी शामगढ में स्थित है जिसे मैंने किराये पर मनेष मित्तल को दे रखा है जिसमें मनेष जी अपने परिवार के साथ रहते हैं । मनेष जीअपेपरिवार के साथ बाहर गये हुए थे मकान सुना होने से दिनांक 03.08.24 दृ 04.08.24 की  मध्य रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोडकर उसनें रखे सोनें चांदी के गहने चुराकर ले गया है । मनेष मित्तल के आने पर पूछताछ करते करीब 18 से 20 लाख रूपये के सोने चाँदी के जेवरात ( गहने) चोरी जाना बताया । सुने मकान में चोरी होने ने घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद के द्वारा चोरी गये माल मश्रुका की पतारसी वास्ते विशेष निर्देश थाना प्रभारी शामगढ को दिये गये थे व एक विशेष टीम बनाई जाकर अज्ञात आरोपीयों की तलास की गई जो मुखविर सूचना के आधार पर दिनांक 22.08.2024 को टीम के द्वारा दो संदेही व्यक्ति 1. अशोक पिता लालचन्द्र गायरी निवासी नलखेडा थाना मलखेडा जिला आगर एवम् 2.सुनील पिता मांगीलाल भील निवासी ग्राम भांगडी थाना शामगढ को मेलखेडा चौपाटी पकडा जिनसे मनोवैज्ञानिक तरीके से  पूछताछ करते आरोपीगण अशोक गायरी व सुनील भील के द्वारा अपने फरार साथियों गोवर्धन गायरी निवासी नलखेडा व नर सिहं बैरागी निवासी निवासी गुदरावन थाना नलखेडा के साथ मिलकर मनेष मित्तल के सुने मकान में चोरी करना स्वीकार किया । आरोपीगण अशोक गायरी व सुनील भील के कब्जे से चोरी गये सोने चांदी के गहने कीमती करीब 10 लाख रूपये के जप्त किये गये हैं । फरार आरोपीगण गोवर्धन गायरी निवासी नलखेडा व नर सिहं बैरागी निवासी निवासी गुदरावन की तलास जारी हैं । आरोपी अशोक गायरी के द्वारा राजगढ , सारंगपुर, शाजापुर में भी चोरी करना किया स्वीकार  किया है जिसमें विवेचना की जा रही है । टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथक से पुरूष्कृत किया जावेगा । 

गिरफ्तारशुदा आरोपी दृ
- अशोक पिता लालचन्द्र गायरी उम्र 48 साल निवासी नलखेडा थाना मलखेडा जिला आगर मालवा
- सुनील पिता मांगीलाल भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम भांगडी थाना शामगढ जिला मन्दसौर 

फरार आरोपीगण- 
- गोवर्धन पिता मदनलाल गायरी निवासी नलखेडा जिला आगर मालवा (म.प्र.)
- नरसिहं बैरागी निवासी नलखेडा जिला आगर मालवा (म.प्र.)

बरामद मश्रुका-  
02 जोड सोने के हार ,02 जोड सोने के झुमके , 02 सोने की चौन , 02 नग अंगुठी सोने की , 01 जोड चांदी की पायजेब, 02 जोड चांदी के बिछिया, 01 चांदी का गिलास कुल कीमती 10 लाख रूपये । 

सराहनीय कार्य- 
सम्पूर्ण कार्यवाही में टीम निरीक्षक उदय सिह अलावा थाना प्रभारी शामगढ , कुलदीप सिहं राठौर , उप निरीक्षक विकास गेहलोत (चौकी चंदवासा) , उप निरीक्षक रितेश नागर (सायवर सेल ) , सुबेदार सतेन्द्र सिहं राजपूत , प्रआर आशीष बैरागी ( सायवर सेल ) , प्रआर दशरथ मालवीय,  प्रआर मुजफ्फर (सायवर सेल), , प्रआर हरीश यादव थाना कोतवाली, आरक्षक मनीष (सायवर सेल)  आरक्षक  इरफान , आरक्षक हीरालाल , आरक्षक विशाल सिहं , आरक्षक कौशलेन्द्र सिहं , आरक्षक मनीष बनोधा , आरक्षक गौरव सिकरवार (सायवर सेल) की सराहनीय भूमिका रही ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE