BREAKING NEWS
KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2024, 11:55 am
BIG NEWS : ​​​​​​​एमपी के इस जिले से सामने आया दरिंदगी का हैरान कर देने वाला मामला, नशे का इंजेक्शन देकर डेढ़ साल तक आरोपी ने बुझाई हवस की प्यास, फिर जब भरा मन तो किया ये काम, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर  

Share On:-

पन्ना। रोड पर एक और हाथ में कैंडल लेकर न्याय की मांग की जा रही है। वहीं हर 20 मिनट में बच्ची, युवती और महिलाओं की आबरू लूटी जा रही है। इसी बीच एक बार फिर पन्ना से दरिंदगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती का अपहरण कर डेढ़ साल तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर मन भरने पर बेचने निकल गया।
 
दरअसल पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती का अपहरण कर उसे पूना, महाराष्ट्र ले जाया गया और डेढ़ साल तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अपहरणकर्ताओं का जब युवती से मन भर गया तो उसे दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। किसी तरह से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त होकर युवती ने अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई-
पीड़िता के पिता के अनुसार, 15 मार्च 2023 की शाम करीब 6 से 7 बजे उनकी बेटी शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद 15 मार्च 2023 को शाहनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कोर्ट मैरिज का दबाव-
एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद, 20 अगस्त 2024 को अचानक पीड़िता का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि रघुवीर यादव उर्फ ‘बेटा’ और उसके एक साथी ने मिलकर उसका अपहरण किया और पूना ले गए। वहां रघुवीर ने उसे बंधक बनाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मन भरने के बाद उसे पुष्पेंद्र गुप्ता को बेच दिया। पुष्पेंद्र ने भी उसका शारीरिक शोषण किया और उसे नशे के इंजेक्शन देकर कोर्ट मैरिज का दबाव डालता रहा।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती-
पीड़िता ने बताया कि जब वह घटना वाले दिन घर से शौच के लिए गई थी, तब लौटते समय हैंडपंप पर हाथ-पैर धोते समय आरोपियों ने उसे बेहोश कर दिया और अगवा कर पूना, महाराष्ट्र ले गए। वहां उसे कमरे में बंद कर बेहोशी के इंजेक्शन दिए गए और डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद, उसे दूसरे व्यक्ति के हाथों बेच दिया गया, जिसने शारीरिक शोषण के साथ-साथ कोर्ट मैरिज के लिए दबाव बनाया। युवती ने बचने के लिए कोर्ट मैरिज के लिए हामी भर दी और पन्ना लौटने से पहले अपने पिता को फोन कर दिया। 23 अगस्त को पीड़िता का पिता पन्ना की पुरानी कचहरी पहुंचा, जहां वह अपनी बेटी से मिला, लेकिन आरोपी वहां से भाग गए।

इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि पीड़िता और उसके परिवार द्वारा प्रस्तुत शिकायती आवेदन के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। महिला थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE