BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2024, 1:58 pm
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और मुखबिर की सूचना, जब खाकी ने की घेराबंदी तो पहुंची तेज रफ्तार क्रेटा कार, फिर जैसे ही रोककर ली तलाशी तो उड़ गए अधिकारियों के होश, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम व कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 74 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित क्रेटा कार को जब्त किया है । 

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र में घटियावली से राजपुरिया की तरफ आने वाली काले रंग की क्रेटा कार में अवैध डोडा चूरा का परिवहन किया जा रहा है। जिला विशेष टीम ने तत्काल इस सूचना से कोतवाली थाना पुलिस को अवगत कराया। जिस पर थाने से राजाराम मीणा उपनिरीक्षक जाप्ते सहित राजपुरिया गांव के बाहर पहुंचे जहां जिला विशेष टीम की सूचना के मुताबिक घटियावली की तरफ से आती हुई काले रंग की क्रेटा कार दिखाई दी जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीम ने संदिग्ध कार को रुकवाने का प्रयास किया तो कार चालक गाड़ी को अचानक तेज गति से भगाकर राजपुरिया गांव की तरफ ले गया, जिसका पुलिस टीम ने लगातार पीछा किया। तेज गति से भागते समय क्रेटा कार का पहिया रास्ते में पड़े पत्थर से टकराने के कारण फूट कर ब्रस्ट हो गया जिस कारण कार रुक गई।  कार चालक व उसके दो साथी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए जिनकी पुलिस टीम ने काफी तलाश की, किंतु रात का समय व बारिश होने के कारण तीनों भागने में सफल रहे। पुलिस ने नियमानुसार क्रेटा कार की तलाशी ली तो गाड़ी में 5 कट्टों में भरा हुआ 74 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने नियमानुसार क्रेटा कार व अवैध डोडाचूरा को जब्त लिया है।  पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

उक्त कार्यवाही में निम्न सदस्यों का  योगदान रहा-
जिला विशेष टीम- प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, कांस्टेबल चन्द्र करण सिंह, अजय, दुर्गा राम व दिनेश। 
पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़- राजाराम उपनिरीक्षक, कांस्टेबल  ओम प्रकाश, धर्मेंद्र, दिलीप व राधेश्याम। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE