झालावाड़। युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्टेयर्स वॉलीबॉल के राजस्थान हेड संदीप सरगरा ने ईश्वर सिंह सरपंच को नियुक्त किया है।
ईश्वर सिंह ने बताया कि स्टेयर्स वॉलीबॉल भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है और राजस्थान में पिछले दो वर्षों से कार्य कर रहा है एवं युवाओं को ओलंपिक के लिए तैयार कर सके व झालावाड़ जिले की टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करना ही इनका सपना है। ईश्वर सिंह के जिला हेड बनने पर भारतीय व्हालीबॉल चेयन समिति के सदस्य लवमीत कटारिया इंटरनेशन व्हालीबॉल प्लेयर व खुन खुना खेलो इंडिया व्हालीबॉल टीम के कोच व सभी ग्रुप मेंबरों ने बधाई दी।