मनासा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति मनासा द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अन्नपूर्णा मंदिर के सामने, नीमच नाके पर नारियल द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 अगस्त सोमवार को रात्रि 7: 00 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 7100, द्वितीय पुरस्कार 4100 एवम तृतीय पुरस्कार ₹2100 रखा गया है। आयोजन में मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव जी मारू, नगर परिषद अध्यक्ष डा.सीमा अजय जी तिवारी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनूप जी बंब एवं वस्त्र व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज जी पोरवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा मनासा क्षेत्र के आसपास की धर्मप्रेमी जनता से निवेदन किया गया हैं की अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजन को सफल बनाएं।