BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2024, 4:20 pm
KHABAR : जन्माष्टमी पर फूलों से सजेगा महाकाल का दरबार, सूरत के कलाकार गर्भगृह, नंदीहॉल में फूलों से बनाएंगे भगवान कृष्ण की छबि, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अनोखे अंदाज में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन भव्य रूप से करने के लिए उत्साह प्रदेश में दिखाई दे रहा है। बाबा महाकाल के आंगन में भी इस बार खास सज्जा करने के लिए सूरत से कलाकारों का दल उज्जैन पहुंचा है। महाकाल के आंगन में जन्माष्टमी पर्व पर फूलो से सुसज्जित भगवान कृष्ण की छबि के दर्शन भी यहां आने वाले श्रद्धालुओं को होंगे।


विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में इस बार जन्माष्टमी पर्व पर भगवान हरि और हर के दर्शन श्रद्धालुओं को एक साथ होगें। कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग होने से मंदिर के गर्भगृह और नंदी हॉल में फूलों की साज-सज्जा के लिए सूरत से किशन भाई कपाडिय़ा अपने 6 सदस्यीय दल के साथ यहां पहुंचे है। किशन भाई ने बताया कि इस बार सीएम डॉ. यादव की मंशानुसार श्री कृष्ण जन्मोत्सव की सजावट करने के लिए सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने निवेदन किया था। इसके बाद ही हम 6 कारीगरों के साथ सजावट के लिए पहुंचे है।


जन्माष्टमी पर्व होने से भगवान महाकाल के गर्भगृह में फूलों का सिंहासन, दिवारों पर फूलों की लडिय़ों के साथ ही बाबा का फूलों से बना छत्र और मोर पंख के माध्यम से सजावट होगी। यहां पर फूलों से बनी आकर्षक मटकी भी लगाई जाएगी। नंदी हॉल में फूलों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के दो स्वरूप के दर्शन होगें। सजावट के लिए अच्छे किस्म के करीब 700 किलो फूल साथ लाए है इनमें चायनीज गुलाब, पिंक गुलाब, अच्छी किस्म की सेंवती, जिप्सी, कामिनी, एरिका पान, कमल और मोर पंख शामिल है।


श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर इस बार भगवान महाकाल की छठी सवारी भी निकलेगी। हरि और हर के इस पर्व का उल्लास भगवान महाकाल के आंगन में दिखाई देगा। वहीं सोमवार को सवारी होने से दोहरे पर्व के लिए सूरत निवासी किशन भाई से साज-सज्जा के लिए संपर्क किया था। भगवान के आंगन में सजावट के लिए इन्होने भी सहर्ष स्वीकृति दे दी। रविवार से सजावट का काम शुरू किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE