BREAKING NEWS
BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2024, 11:31 am
KHABAR : आज भगवान श्री कृष्ण का 5251 वां प्राकट्योत्सव अष्टमी तिथि योग में मनाया जाएगा, इस बार जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि एक ही दिन, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। श्रृष्टि के पालनहार भगवान श्री विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्री कृष्ण  का धर्म ग्रंथो के मुताबिक पौराणिक कथाओं के अनुसार द्वापर युग में 5251  सालों पूर्व इसी तिथि पर जन्माष्टमी के दिन जन्म प्राकट्योत्सव हुआ था। तब से लेकर आज तक पूरे देश और दुनिया में भाद्रपद माह के अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व  बड़ी धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार बने शुभ योग में व्रत रखने से भक्तों के व्रत को 4 गुना अधिक फल मिलने वाला है। माखन - दधिप्रिय विश्व का सर्वात्कृष्ट ज्ञानी योगेश्वर भगवन श्री कृष्ण के जन्म के समय जो योग बने थे आज उसी शुभ योग अष्टमी तिथि को जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें साधु -संत,संन्यासी और गृहस्थी सभी एक ही दिन श्री कृष्ण की भक्ति उपासना कर पाएंगे। इस बार जन्मोत्सव पर अष्टमी तिथि एक ही दिन है।

श्री कृष्ण का व्यक्तित्व एवं कृतित्व इतना विशाल एवं व्यापक है कि उन्हें पूर्णावतार भी कहा गया है। विश्व के वृहत्तम महायुद्ध के संचालक, सूत्रधार और नायक बनकर धर्म की स्थापना करते हैं श्री कृष्ण वास्तव में भारत की लोक चेतना के सहजस्वर है।वे गुरुओं के भी गुरु है योगेश्वर है।  माखन - दधिप्रिय है, युद्ध क्षेत्र में दोनों सेनाओं के मध्य में खड़े होकर अर्जुन को विश्व का सर्वात्कृष्ट ज्ञान भी देते हैं।इस वर्ष जन्माष्टमी पर्व आज दिवस 26 अगस्त 2024  सोमवार को अंचल भर में देवकीनंदन भगवान श्री कृष्ण का 5251 वां प्राकट्योत्सव आधी रात को घंटी ,घड़ियाल ,शंख की स्वर लहरियों के बीच धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन नटखट नंदकिशोर का भव्य अभिषेक, मनमोहक श्रृंगार और अलौकिक पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही कृष्ण भक्त लड्डू गोपाल के आगमन की खुशी में व्रत रखते हैं। अंचल भर के सभी देवालयों में भगवान श्री कृष्ण का आधी रात को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान के जन्मोत्सव के अवसर पर गांव-गांव गली मोहल्लों में गोविंदाओं की टोलियों द्वारा दही की हांडियां फोड़ की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती हैं। और प्रतियोगिता विजय प्राप्त करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE