नीमच। शहर के नीमच सिटी रोड पर तेज बारिश के बीच एक पेड़ उखड़कर पास में लगी गुमटी पर जा गिरा। गनीमत रही की हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो कोई जनहानी हो सकती थी। व्यवसायी के मुताबिक पेड़ के गिरने के कुछ दिन पूर्व ही कलेक्टर ऑफिस के साथ ही नगर पालिका को सूचित किया गया था, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।