BREAKING NEWS
BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2024, 11:36 am
KHABAR : जन्माष्टमी आज, गूंजेगा आलकी के पालकी जय कन्हैया लाल की, मांगल्य मंदिर में पहली बार 300 फीट लंबे झूले में झूलेंगे भगवान श्रीकृष्ण, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। जन्माष्टमी पर्व सोमवार को भगवान कृष्ण की भक्ति के साथ मनाया जाएगा। गली-मोहल्लों से लेकर चौराहों पर दही हांडी टांगी जाएगी। मांगल्य मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार अदभुत नजारा देखने को मिलेगा। मालवा के इतिहास में पहली बार 300 फीट लंबे झूले में झूलते भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन हो सकेंगे। भक्तजन इस भव्य झूले में भगवान को झूला झुला दे सकेंगे।


मांगल्य मंदिर के व्यवस्थापक पं.सुदामा मिश्र ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त पर मांगल्य मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एक यादगार प्रसंग के रूप में आयोजित किया जाएगा। गुजरात के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का वृहद 300 फीट लंबे झूले का निर्माण किया है। जिसकी विशेषता यह होगी कि यह झूला मंदिर के मुख्य शिखर से बंधा रहेगा। जमीन से 10 फीट ऊंचाई पर यह झूला रहेगा। आने वाले दर्शनार्थ रस्सी के माध्यम से झूले में विराजित भगवान नंदलाल को झूला झूला सकेंगे।


शाम से यह दिव्य दर्शन प्रारंभ होकर मध्यरात्रि में प्रभु के प्राकट्य महोत्सव पश्चात महाआरती तक यह अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।


लड्डू गोपाल की शोभा यात्रा निकलेगी
भगवान के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शाम 5 बजे से सभी भक्तों के लिए डांडिया रास का आयोजन भी होगा। प्रातःकाल से मध्यरात्रि तक भगवान श्री कृष्ण का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। सभी दर्शनार्थी भी भगवान का अभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही सभी भक्तों को प्रसाद स्वरूप भगवान लक्ष्मीनारायण के प्रतीक अभिमंत्रित कौड़ी व गोमती चक्र निःशुल्क दी जाएगी।


सप्तरंगी रोशनी से सराबोर रहेगा मंदिर
मालवा में संभवतरू यह पहला अवसर होगा जब 300 फीट लंबे झूले में झूलते भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर भगवान जन्माष्टमी की बधाईयां देंगे। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में विशेष सजावट की गई है। सम्पूर्ण मांगल्य मंदिर परिसर सप्तरंगी रोशनी से सराबोर रहेगा।


जेल में मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव
रतलाम के सर्किल जेल में श्री कृष्णजन्मोत्सव मनाया जाएगा। जेल अधीक्षक एलकेएस भदौरिया ने बताया दोपहर 12.15 बजे से दोपहर 3 बजे तक कृष्णजन्मोत्सव मनाया जाएगा। शहर के मित्र निवास रोड स्थित गीता मंदिर, माणकचौक स्थित बड़ा गोपाल मंदिर, सैलाना रोड स्थित श्री राम मंदिर समेत अनेक कृष्ण मंदिरो में धार्मिक आयोजन कर रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE