मंदसौर। रविवार को सुबह से मूसलाधार बारिश होने पर मन्दसौर कालाभाटा डैम के तीन गेट खोले गए। पशुपतिनाथ मंदिर छोटी पुल पर आवागमन बन्द हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे।
मंदसौर में लगातार हो रही बारिश होने के कारण रविवार शाम को दो गेट छह फीट खोले गए और एक अन्य गेट 2 फीट खोला गया, जिसके कारण शिवना नदी में पानी बढ़ गया। इस सम्बंध में कलेक्टर-एसपी ने पहले से ही एडवाइजरी जारी कर आम जनता को सतर्क रहने तथा जलभराव नदी नालों पर जाने को मना किया। पुलिस प्रशासन ने कोर्ट परिसर से आने वाले रोड और प्रतापगढ़ से आने वाले रोड जो कि छोटी पुल से गुजरता है। उस पर बेरिकेट लगाकर आवागमन बंद कर दिया है।