नीमच। देशभर के साथ आज नीमच जिले में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव उत्साह व उमंग के साथ मनाया जा रहा है। नीमच शहर के मंदिरों में भी आज सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिखाई दे रही है। नीमच सिटी स्थित सांवरिया सेठ मंदिर और बावड़ी वाले बालाजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया। देर रात 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ ही मंदिरों में महाआरती का आयोजन होगा। इसके बाद भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। आपकों बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने आज व्रत रख भगवान की विशेष पूजा-आराधना की।