भवानीमंडी। बरसता का मौसम है उसी को लेकर प्रशासन द्वारा लोगो को जान जोखिम ना डालने की हिदायत के साथ ही तमाम तरह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। पर डग विधानसभा के भवानीमंडी क्षेत्र के पचपहाड़ तहसील में एक पुल क्षतिग्रस्त अवस्था में है। पुल का एक हिस्सा पूरी तरीके से टुटा हुआ है, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। जनसमस्या को लेकर पचपहाड़ के रहवासियों कहना है कि पुल लगभग डेढ़ साल से ऐसी ही अवस्था में पड़ा हुआ है वही साइड के पाइप चोर चुरा ले गए। लेकिन प्रशासन द्वारा इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आपको बता दे किक्षतिग्रस्त होने के चलते पहले भी दो मोटरसाइकिल व एक गाय पुल से निचे गिर चुकी है। वही यह क्षतिग्रस्त पुल आसपास के लगभग 50 से अधिक गाँवो को जोड़ता है। लगातार लोगों का इस पुल से आना-जाना लगा रहता है, पर सुध लेने वाला कोई नही है। वही जिला प्रशासन लोगो को बारिश के दिनों मे पुल से दूर रहने की अपील कर रही है लेकिन दूसरी और टूटी पुलिया के निर्माण की और कोई ध्यान नहीं जा रहा। इस तरह की क्षतिग्रस्त पुल आगे भी हादसे को बुलावा देती नजर आ रही है। याब देखने वाली बात होगी जिम्मेदार अधिकारी इसकी क्या सुध ले पाते है..?