BREAKING NEWS
KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2024, 1:39 pm
NEWS : अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई भवानीमंडी ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन, भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रचनाकारों ने दी कविताओं की प्रस्तुतियां, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई भवानीमंडी द्वारा रविवार को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी का आयोजन कर जन्माष्टमी हर्षाेल्लास से मनाई। रचनाकारों ने अपनी श्रेष्ठ एवं प्रतिनिधि रचनाएँ कविता गीत दोहे मुक्तक राजस्थानी गीत भजन ग़ज़ल की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।
परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने बताया कि इंडस्ट्रीज एरिया पचपहाड के गीता स्टोन इंडस्ट्रीज के सभागार में रविवार को शाम 7 बजे काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। माँ सरस्वती व सोलह कला के अवतार भगवान श्री कृष्ण के पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलन के साथ काव्य गोष्ठी शुरू हुई।
काव्य गोष्ठी में सरस्वती वंदना सुनेल की कवयित्री आशारानी जैन आशु ने प्रस्तुत की। काव्य पाठ करने वाले रचनाकारों में सुनील कुमार राठौर अक्षय भूतड़ा अशोक सुमन अरुण कुमार गर्ग अमनदीप सिंह महावीर प्रसाद जैन दर्शन सिंह होरा आशारानी जैन आशु डॉ. फरीद खान राजेन्द्र आचार्य राजन राकेश थावरिया डॉ. अनिल गुप्ता श्रीकांत ओझा डॉ. राजेश पुरोहित ने काव्य पाठ किया। इस दौरान गायक नवीन राठौर महेश चौकसे किशोर राठौर ने कृष्ण भजनों की सुन्दर प्रस्तुति दी। काव्य गोष्ठी में बालमुकुंद त्रिवेदी आनंद भावसार इमरान भाई सहित कई श्रोताओं ने कविताओं का आनंद लिया।
काव्य गोष्ठी में युवा कवि अरुण गर्ग का परिषद की ओर से कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज वेलफेयर सोसायटी भवानीमंडी के अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। काव्य गोष्ठी का शानदार संचालन युवा कवि अमनदीप सिंह ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE