BREAKING NEWS
BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2024, 2:53 pm
KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ, लड्डू गोपाल की प्रतिमा के समक्ष झांकी सजाई, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। जाजू कन्या महाविद्यालय में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। लड्डू गोपाल की प्रतिमा के समक्ष झांकी सजाई गई और पुष्प समर्पित कर अभिनंदन किया गया। 


इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय बाफना ने कहा कि हमारे माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के आह्वान पर महाविद्यालय में  कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह अवसर आनंद का अवसर है, जो सभी भारतीयों के ह्रदयों को भक्ति के आनंद में  मग्न करता है। कृष्ण का जीवन ही संदेश है। कृष्ण ने हर कदम पर कुछ ना कुछ त्याग किया है, लेकिन संसार को प्रसन्नता और आनंद से रहने का संदेश दिया है।


विशेष वक्ता के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन के डबकरा ने कहा कि आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव के इस अवसर पर मन में आनंद का भाव है।श्रीकृष्ण प्रेम और समर्पण के प्रतीक हैं। वे हमें जीवन को जीने का सही दिशा निर्देश देते हैं। उनके द्वारा गीता के उपदेश में भी कर्म का संदेश छुपा हुआ है। हम सभी को सतत् अपने-अपने कर्मों में रत रहकर समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपने-अपने हिस्से का योगदान देना चाहिए।


वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ.बीना चौधरी ने कहा कि कृष्ण का बाल रूप हमें आनंद  से सराबोर करता है। सूरदास द्वारा चित्रित बाल वर्णन सभी के ह्रदयों को वात्सल्य भाव से ओतप्रोत करता है और भक्ति का एक विशेष संदेश देता है। हमारे संतो ने कृष्ण का जो स्वरूप बताया है वह मानव जीवन को सही राह दिखाने वाला है उनके द्वारा बताए गए कर्म के पथ पर चलकर ही हमारी मुक्ति हो सकती है निष्काम कर्म का जो संदेश कृष्ण देते हैं, वह सभी के लिए अनिवार्य है। वर्तमान धधकती हुई परिस्थितियों में कृष्ण का यह निष्काम कर्म का संदेश ही एकमेव परित्राण है।


इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं के साथ ही डॉ.अलकेश जयसवाल, डॉ. रश्मि हरित, डॉ रश्मि वर्मा, प्रो.सुनील कुमावत, प्रो. हीरसिंह राजपूत, डॉ. अंकिता दीक्षित, अक्षय पुरोहित, हंसराज समीर और सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने भक्ति भाव से आनंदित होकर कृष्ण जन्म पर्व मनाया और भक्ति का आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर पंजीरी के प्रसाद का वितरण किया गया। प्राचार्य डॉ.एन के डबकरा ने बताया कि इस पर्व के दूसरे दिन कल छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE