BREAKING NEWS
BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2024, 3:50 pm
KHABAR : श्रीराम मंदिर में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, शासन के निर्देश पर प्रशासन ने किया आयोजन, नपाध्यक्ष और स्कूली विद्यार्थियों ने गाए कृष्ण भक्ति के गीत, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, प्रशासनिक रूप से जिले सहित ग्रामीण अंचलो में सामूहिक रूप से मनाया जा रहा है। इसी के तहत मुख्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का सामूहिक आयोजन नगर के शताब्दी वर्ष से ज्यादा प्राचीन श्री कृष्ण मंदिर में किया गया।


इस आयोजन में सांसद भारती पारधी, नपाध्यक्ष भारती ठाकुर, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी, कलेक्टर मृणाल मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।सामूहिक रूप से मनाए गए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों के साथ ही नपाध्यक्ष भारती ठाकुर ने कृष्ण भक्ति गीत को गाकर, वातावरण को कृष्ण भक्तिमय कर दिया। कलेक्टर मृणाल मीणा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार, भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उसके प्रसंगों को जन-जन तक पहुंचाने की मंशा से यह आयोजन किया गया है।


उन्होंने कहा कि बालाघाट जिले में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगरपालिका क्षेत्र में वृहद रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सामूहिक रूप से मनाया जा रहा है, आज और कल में जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीन सौ आयोजन किए जाएंगे। जिसमें आम जनता को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाकर सामूहिक रूप से आयोजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE