मनासा। आज मंदिरों की मनासा में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्वाला समाज द्वारा पहली बार भव्य चल समारोह निकाला गया चल समारोह का भव्य स्वागत विजय स्तंभ पर नगर परिषद मनासा मनासा द्वारा किया गया भव्य स्वागत समारोह के दौरान नगर परिषद मनासा अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, उपाध्यक्ष महोदय किशोर जोलानिया,पार्षद प्रवीण जोनवाल, पार्षद दशरथ खटवा, ग्राम पंचायत सांडिया के सरपंच प्रतिनिधि दिनेश पुरोहित एवं भाजपा नेता अशिवन सोनी एवं भाजपा युवा नेता दिनेश राठौर एवं बड़ी संख्या जनसंख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थें।