BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2024, 6:15 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ के केसर बाग में विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया 60 वां स्थापना दिवस, डा. जगदीश चौधरी ने व्यक्त किए अपने विचार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में आयोजित हो रहे षषटिपूर्ति समापन कार्यक्रम के क्रम में चित्तौड़गढ़ के केसर बाग में मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विनोद चन्द्र यति जी महाराज व मुख्य अतिथि के रूप में डा. जगदीश चौधरी थे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विहीप के विभाग पालक व प्रान्त विशेष सह संपर्क प्रमुख गणेश जी प्रजापत थे। 
विहीप के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए श्री गणेश जी प्रजापत ने कहा कि हिंदू समाज के पिछड़ने का सबसे बड़ा कारण है कि हमने हमारी संस्कृति को छोड़ दिया है। हमारे बच्चो को संस्कार देना छोड़ दिया है । जबकि वियतनाम जैसा छोटा सा देश जो महाराणा प्रताप से  प्रेरणा लेकर अपने यहाँ शासन चलाता है । उन्होंने अपील की हर हिंदू अपने बच्चो को धर्म की शिक्षा देवे मंदिरों से जोड़े। देश सेवा के लिए विहीप बजरंग दल से जोड़े तो आने वाली पीढ़ी संस्कारवान होगी जो धर्म और संस्कृति की रक्षा करने में सक्षम भी होगी। अपने आशीर्वचन में पूज्य यति जी महाराज ने समाज से अपील की विविध संगठनों में बंटने की बजाए एक होकर समाज और संस्कृति को बचाने के लिए कार्य करना होगा। कार्यक्रम में डा. जगदीश चौधरी ने भी धर्म के प्रति अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन नगर मन्त्री अभिनन्दन काबरा ने किया।
 
कार्यक्रम में प्रान्त प्रचार सह प्रमुख अनिल चतुर्वेदी ,विभाग मन्त्री मानवेंद्र सिंह , ज़िला अध्यक्ष मनोज सोनी ज़िला मन्त्री मदन त्रिपाठी बजरंग दल विभाग सयोजक योगेश दशोरा बजरंग दल ज़िला संयोजक मनोज साहू ,नगर उपाध्यक्ष अभिषेक मुंदड़ा रूद,विजय जागेटिया,नगर सत्संग प्रमुख सुमित हेड़ा सह सत्संग प्रमुख महावीर किर , ज़िला सुरक्षा प्रमुख गोपाल छिपा,समरसता प्रमुख ब्रजेश साहू , बजरंग दल नगर संयोजक मोहित अरोड़ा, सहसंयोजक ललितसिंह, अमित मीणा, दीपक गंगवाल, सुरक्षा प्रमुख दिलीप जोशी, सहसुरक्षा प्रमुख विजय सिंह, गोपाल चौहान, गौरक्षा प्रमुख रूपेश बुनकर, गौरक्षा सहप्रमुख नरेश नायक, मिलन प्रमुख मयंक कुमावत, व्यायामशाला सहप्रमुख दिव्यांश शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख चिराग शर्मा, सहप्रमुख अंकित श्रीवास्तव, रौनक सिंह, रवि गंधर्व, गज्जू गंधर्व, अनिल जोनवाल, शिवांश गौड़, आदित्य गोस्वामी, मोहित पटवा, ऋषभ जैन, प्रथम मालानी, हर्ष सोनी, विजय कुमावत, रुद्रप्रताप सिंह, सावन छिपा, हर्ष योगी दुर्गा वाहिनी ज़िला संयोजिका शिवानी साहू नगर संयोजिका दीपिका छिपा , सपना किर, पूर्वा साहू , सीमा सुखवाल ,लक्ष्मी उपाध्याय सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE