मनासा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की उपलक्ष पर विश्व हिंदू परिषद के 60 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर में चल समारोह निकाला। चल समारोह बालाजी मंदिर रामपुर नाका से दोपहर 3 बजे प्रारंभ हुआ जो सोमनाथ मंदिर, बड़ा बाजार, विजय स्तम्भ, नीमच नाका स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर पहुंचा। चल समारोह में राधा कृष्ण की लीला का नृत्य व बैलगाड़ी में विराजमान श्रीनाथ जी की मूर्ति आकर्षक का केंद्र रही।वही मनासा नगर के अखाड़ो द्वारा हैरतंगेज करतब दिखाए, चल समारोह का समापन नीमच नाका अन्नपूर्णा माता मंदिर किया गया ।जिसमें नगर के सेकड़ो लोग शामिल थे।