नीमच। बैकुंठ धाम स्थित 166 वर्ष प्राचीन मनोकामना महादेव मंदिर पर आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया, सुंदर झांकी का आयोजन पालने में झूलते हुए भगवान कृष्ण जी की निर्माता की गई, जिसको सैकड़ो भक्त जनों ने दर्शन लाभ लिया, समिति के संरक्षक शिव माहेश्वरी, अध्यक्ष दिलीप छाजेड़, कोषाध्यक्ष रमेश जायसवाल ने बताया कि आने वाले समय में मनोकामना महादेव पर भव्य गुफा का निर्माण किया जाना है ,जो आलोकित मनोकामना महादेव मंदिर तक नदी के ऊपर से होकर दर्शनार्थ भक्तगण उस गुफा के द्वारा जाकर पुनः दूसरी गुफा से बाहर आएंगे।